नई दिल्लीः सलमान खान द्वारा बॉलीवुड में लॉन्च होना कोई सपना सच होने जैसा ही है और सूरज पंचोली इस बात को समझते हैं। ये बात उन्होंने कबूली और अपनी फिल्म पहली फिल्म हीरो के ट्रेलर के रिलीज होने पर वो खूब रोय साथ ही सलमान खान को भी उन्होंने भावुक किया। मुंबई में हुए फिल्म के शानदार ट्रेलर लॉन्च पर सूरज अपने आपको रोक न सके स्टेज पर भरी मीडिया के सामने यूं रोय की भीवुक सलमान ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया। ये देख आथिया शेट्टी भी वहां रो पड़ी। सूरज का कहना कि "हम इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते। यह बड़ी बात है कि उसे सुपरस्टार सलमान खान लांच कर रहे हैं।" आगे देखिए और भी तस्वीरे- मैं कई सारे लोगों को देखता हूं जो एक्टर्स बनना चाहते है। जो मुझसे कई ज्यादा सक्षम है, मुझसे दिखने में बेहतर है। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता है। मुझे वो मौका मिला है और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।", सूरज ने यहां पर कहां। ये भी पढ़ें- हीरो ट्रेलर आउटः ये हैं पांच बेस्ट बातें फिल्म के बारे ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद आदित्य पंचोली ने उन्होंने कहा, "मैंने उसे (बेटे सूरज को) मेरी राह पर चलने से मना किया था। सभी पिता अपने बेटे को अपनी तरह बनने के लिए कहते हैं लेकिन मैं नहीं चाहता था कि वह मेरी तरह बने। अगर वह मेरी राह पर नहीं चलेगा तो एक स्टार बनेगा।" ये भी पढें- 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में कई गलतियां की। मेरा गुस्सा और व्यवहार किसी के लिए अच्छा नहीं है। मैंने जो अपने जीवन में किया, उसे उसका ठीक विपरीत करने को कहा।" सलमान खान ने वहां इमोश्नल माहौल को ठीक करने के लिए आथिया शेट्टी की तरफ इशारा करने हुए कहा कि ये है हमारे हीरो और सूरज के लिए कहा कि ये है हमारी हीरोईन। जिसे सुन वहां मौजूद सारे लोग हंस पड़ें फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही है। अभिनेता और सलमान खान के खास दोस्त में से एक सुनील शेट्टी ने ट्रेलर लॉन्च पर सलमान को गले लगाया।