नई दिल्ली- सलमान खान ने भले ही लूलिया वेंतूर से अपने सगाई की खबरों के सिरे से नकार दिया हो, लेकिन इन दोनों का साथ अब भी बरकरार है। कल रात ही ये दोनों एक साथ एक बार फिर नजर आए थे और खबरों की मानें तो इन्हें वरुण धवन के घर के बाहर देखा गया था।ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने कमाए 400 करोड़रोमानियन ब्यूटी और बजरंगी भाईजान अभिनेता एक कार में वरुण धवन के घर की ओर बढ़ते हुए दिखे। सलमान जो फिलहाल फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त है, सफेद रंग की टी-शर्ट में दिखे वहीं पीछे की सीट पर बैठी लूलिया नीली रंग की ड्रैस में खूबसूरत दिख रही थीं।कबीर खान और रोहित धवन दिखे साथ।