मुंबई: हिट एंड रन केस में फैसला आने से पहले तक सलमान खान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त थे। खबर है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर कंगना रनौत की चर्चित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के साथ रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दकी अहम रोल में नजर आएंगे। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है।
करीना कपूर अभी भी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। सलमान खान भी हिट एंड रन केस के लिए सीधे यहीं से मुंबई गए थे। उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उनकी इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हो सकती है।
इस साल सलमान खान की सोनम कपूर के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' भी रिलीज होने वाली है।
Latest Bollywood News