A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैंस को ऑटोग्राफ देते-देते शाहरुख के जन्मदिन पर बोले सलमान...

फैंस को ऑटोग्राफ देते-देते शाहरुख के जन्मदिन पर बोले सलमान...

नई दिल्ली: करोड़ो दिलों की धड़कन शाहरुख खान आज 50 वर्ष के हो गए हैं और हर तरफ से उनके लिए शुभकामनाए आ रही हैं। ऐसे में किंग खान के कई फैंस को सलमान खान

फैंस को ऑटोग्राफ...- India TV Hindi
फैंस को ऑटोग्राफ देते-देते शाहरुख के जन्मदिन पर बोले सलमान...

नई दिल्ली: करोड़ो दिलों की धड़कन शाहरुख खान आज 50 वर्ष के हो गए हैं और हर तरफ से उनके लिए शुभकामनाए आ रही हैं। ऐसे में किंग खान के कई फैंस को सलमान खान की तरफ से भी शुभकामनाओं का इंतजार था। और सलमान ने अपने अंदाज में शाहरुख को विश भी किया।

रविवार को सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए ग्रुप इंटरव्यू दे रहे थे। अनुमन सवाल उनकी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए ही थे। जब सवालों का सिलसिला खत्म हो गया तो सलमान अपने फैंस को ऑटोग्राफ देने लगे और इसी दौरान वो अचानक कह उठे, “कल शाहरुख का बर्थडे है ना?”

ये भी पढ़ें- जब शाहरुख की मम्‍मी ने कहा था मेरा बेटा ऐसा कहता है तो ऐसा जरूर होगा

उनके चेहरे पर एक हंसी थी जो काफी कुछ बयां कर रही थी। साफ पता चल रहा था कि सलमान अपने दोस्त शाहरुख के लिए काफी खुश थे। जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी फिल्म ‘करण-अर्जुन’ के सह-अभिनेता शाहरुख के बारे में और क्या कहना चाहेंगे तो वो बोले, “वो शानदार इंसान हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और दुआ करता हूं कि उनकी फिल्म खूब बिजनेस करें जैसे वो करती हैं।”

दो वर्ष पहले इन दोनों ने अपनी दुश्मनी को खत्म करते हुए दोस्ती का आगाज किया था। तब से लेकर आज तक इन दोनों ने एक-दूसरे के लिए कभी भी कटु शब्द का इस्तेमाल या बुराई नहीं की। सलमान खान के सामने अगर कोई फैन या सहयोगी शाहरुख की बुराई करता है तो उन्हें वो पसंद नहीं आता।

अगली स्लाइड में जाने शाहरुख की बुराई करने वालों के लिए सलमान ने और क्या कहा-

Latest Bollywood News