नई दिल्ली: काफी दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान ने रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर से गुपचुप सगाई कर ली हैं। और 2016 में वो शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। लेकिन इन सब बातों को जल्द ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने फालतू करार दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट किया, “उन सब बातों को सच मानना जरूरी नहीं हैं जो आप अखबारों और वेहसाइट्स पर पढ़तें हो...सच में क्या फालतू की खबरें ये लोग लिखा करते हैं।”
अब सलमान खान खुद ऐसी खबरों पर खुलकर बोलते हुए नजर आए हैं। जल्द ही फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखने वाले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो ऐसी खबरों से परेशान है क्योंकि वास्तव में उनके माता-पिता को इससे परेशान हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान और सिल्वेस्टर दिखेंगे संग, लेकिन ‘सुल्तान’ में नहीं ‘दी एक्सपेंडिबल्स’ में
“मेरे बारे में बहुत सारी बातें हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन वो सब झूठ हैं। हां, मैं पढ़ता हूं जो मेरे बारे में लिखा जाता है, सुनता हूं जो मेरे बारे कहा जाता है, और मेरा जवाब आप सभी के सवालों के लिए ये होगा कि मैं उससे काफी उदासीन हूं। छोटी-छोटी बातें मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करती, लेकिन वे मेरे माता-पिता को परेशान करती हैं। और वास्तव में ये मुझे परेशान करता हैं”, सलमान ने कहा था।
सलमान खान का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन असल में सलमान किसी से भी शादी करने वाले नहीं हैं।
आगे भी पढ़ें-
Latest Bollywood News