A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपनी शादी पर की जम कर बात

सलमान खान ने अपनी शादी पर की जम कर बात

नई दिल्ली: ‘दबंग’ खान सलमान सबसे योग्य अविवाहित लोगों में से एक हैं और हर बार उनसे उनकी शादी का सवाल बाकी सभी सवालों में बदस्तूर रहता है। लेकिन हर बार सलमान कुछ न कुछ

सलमान खान ने अपनी शादी...- India TV Hindi
सलमान खान ने अपनी शादी पर की जम कर बात

नई दिल्ली: ‘दबंग’ खान सलमान सबसे योग्य अविवाहित लोगों में से एक हैं और हर बार उनसे उनकी शादी का सवाल बाकी सभी सवालों में बदस्तूर रहता है। लेकिन हर बार सलमान कुछ न कुछ करके उसे टाल देते है और इसीलिए मीडिया और उनके फैन्स की जिज्ञासा का बरकरार रहना लाजमी है। एक बार फिर से सलमान को उनकी शादी के लेकर टटोला गया है जिसके जवाब में कम से कम इस बार उन्होंने हां और न से थोड़ा ज्यादा ही बोला है।

बिग बॉस 9 के लॉन्च पर सलनाम खान से पूछा गया कि वो कब ‘डबल’ हो रहे है जिसके जवाब में खान ने पहले तो मजाक ही किया। उन्होंने कहा कि “फिल्म ‘मैने प्यार किया’ के वक्त से मैं डबल हूं और जल्द ही ‘सुल्तान’ के लिए मैं ट्रिपल भी हो जाउंगा।”

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने ऐश्वर्या के लिए गाया गीत?

बाद में सलमान ने खुद मीडिया कर्मियों से पूछा, “आप क्या चाहते हो कि मैं एक काम चलाउ शादी करूं या एक स्थाई शादी।” जब एक पत्रकार ने कहा कि वो शादी न करें तब सलमान ने कहा, “बहुत बढ़िया! कुछ कहते हैं कर लो शादी, कुछ नहीं। आप सभी लोग मुझे शादी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हो या हतोत्साहित।”

PHOTOGALLERY- सलमान खान ने किया बिग बॉस 9 का शानदार लॉन्च

अब सलमान के मन में क्या है ये तो वहीं जानते हैं। अगर वो शादी करना चाहते है तो इससे बड़ी खुशी की खबर उनके फैंस के लिए और कोई नहीं होगी वहीं अगर वो इस बंधन में नहीं बंधना चाहते तो इसकी हम कद्र करते है। आखिर ये उनका नीजी फैसला है।

Latest Bollywood News