A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 250 करोड़ वर्ल्डवाइड, तोड़ा बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड

प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 250 करोड़ वर्ल्डवाइड, तोड़ा बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः सलमान खान की फैमिली ड्रामा 'प्रेम रतन धन पायो' हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में दुनिया भर से 250 करोड़ रुपय का ग्रॉस कलेक्शन

प्रेम रतन धन पायो ने...- India TV Hindi
प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 250 करोड़, तोड़ा धूम 3 का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः सलमान खान की फैमिली ड्रामा 'प्रेम रतन धन पायो' हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में दुनिया भर से 250 करोड़ रुपय का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन मतलब रविवार को भारत से 28.30 करोड़ का नेट बिजनेस किया है जिससे की इसके चार दिन की नेट कमाई 129.77 करोड़ रुपए हो गई है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 करोड़ क्लब के सुल्तान, आमिर-शाहरुख हैं काफी पीछे

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशलेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, “प्रेम रतन धन पायो गुरु- 40.35 करोड़, शुक्र- 31.05 करोड़, शनि- 30.07 करोड़, रवि- 28.30 करोड़। कुल कमाई 129.77 करोड़। शानदार!"

ग्रास कलेक्शन की अगर बात करे तो तरण बताते हैं कि भारतीय बॉक्स आफिस से इसने 191 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं विदेश से फिल्म ने चार दिनों में 59 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया है। भारत और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपए हो गया है।

हालांकि फिल्म को समीक्षकों से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन जैसा की हम जानते,  सलमान खान का जादू सभी प्रितिक्रियाओं से ऊपर होता है। दिवाली की छुट्टियों ने और चार दिनों के लंबे वीकेंड ने बॉकस ऑफिस पर धमाल मचाने में अहम भूमिका निभाई है। गुरुवार के बाद वीकेंड के बाकी तीन दिनों में फिल्म के बिजनेस में कंसिसटेंट परफॉर्मेंस देखी गई है।

भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन-
गुरू- 40.35 करोड़, शुक्र – 31.05 करोड़, शनि- 30.07 करोड़, रविवार- 28.30 करोड़ – कुल 129.77 करोड़।

इसी के साथ फिल्म ने सलमान की ही बजरंगी भाईजान को चार दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कबीर खान द्वारा निर्देशित बजरंगी भाईजान ने नंबर एक का स्थान हासिल किया था।

सलमान खान ने चार दिनों के कलेक्शन के साथ कई और फिल्मों का पछाड़ा है। जानने के देखिए अगली स्लाईड-

Latest Bollywood News