नई दिल्ली:- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में कौन नहीं जानता वह सिर्फ फिल्मों में ही बल्कि अपने फैंस के लिए रियल लाइफ हिरों भी हैं। अगर उनके अभिनय के बारे में कहा जाए तो उनके फैंस उन्हें हर किरदार में देखना पसंद करते हैं। सलमान ने अपने अभिनय के बल पर लोगों को ‘अंदाज अपना अपना’ का प्रेम बनकर हंसाया भी है और ‘तेरे नाम’ का राधे मोहन बनकर रुलाया भी है। लेकिन सलमान को सबसे ज्यादा अगर पसंद किया गया है तो वह उनके शर्मीले और भोलेपन के अंदाज की वजह से किया है। फिल्मों में एक आदर्श बेटे, भाई और प्रेमी के किरदार ने उन्हें लोगों का पसंदीदा अभिनेता बना दिया है।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: सोनम कपूर-सलमान खान पहुंचे घर के अंदर
सलमान के सुपरस्टार बनने का कुछ श्रेय तो निर्देशक सूरज बड़जात्या को भी जाता है जिन्होंने सलमान को सीधा-साधा सा ‘प्रेम’ बनाकर दर्शकों के सामने पेश किया है जो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करने लगा है।
सलमान के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी सह-अभिनेत्रियों के अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्हों न सिर्फ दर्शकों के बल्कि अपनी ज्यादातर सह- कलाकार को दिलों में भी अपने लिए जगह बनाई है।
सलमान के प्रेम की छवि लोगों के ज़हन में इस कदर बस गई है कि अगर अब उनके सामने प्रेम नाम भी ज़िक्र होता है तो एक बार तो सभी को सलमान का चेहरा भी याद आता ही होगा।
आइए आज हम प्रेम सलमान के बारे में ऐसी ही कुछ खास फिल्मों का ज़िक्र कर रहे हैं जिसे लोगों ने खूब सराहा है।
Latest Bollywood News