4. 'प्रेम रतन धन पायो':- सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म में सलमान खान लंबे समय के बाद फिर से प्रेम के किरदार में नजर आए हैं और लगभग 16 साल बाद सलमान और सूरज बड़जात्या एक बार फिर से इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान, सोनम कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। कहते है न कि प्यार में सब कुछ जायज होता है वैसा ही कुछ इस फिल्म में भी दिखाया गया है, कि राजकुमारी मैथिली को स्टेज पर होने वाली रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले एक मामूली व्यक्ति प्रेम से प्यार हो जाता है। और फिर धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ने लगता है।
प्रेम रतन... 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। सलमान के प्रशंसकों को बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार था।
Latest Bollywood News