A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को नेशनल अवार्ड नहीं फैंस का प्यार चाहिए

सलमान खान को नेशनल अवार्ड नहीं फैंस का प्यार चाहिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लोगों से खूब सराहना मिली है। फिल्म में उनकी सह कलाकार रह चुकीं करीना कपूर ने हाल ही में एक

सलमान खान को नेशनल...- India TV Hindi
सलमान खान को नेशनल अवार्ड नहीं फैंस का प्यार चाहिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लोगों से खूब सराहना मिली है। फिल्म में उनकी सह कलाकार रह चुकीं करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि इस फिल्म में सलमान के बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए।

दूसरी तरफ सलमान खान का कहना है कि लोगों ने मेरी फिल्म को बहुत पसंद किया है, उनका प्यार मेरे लिए किसी नेशनल अवार्ड से कम नहीं है। उनके अनुसार कई लोग ऐसे है जो उनसे ज्यादा इस अवार्ड के हकदार है।

उन्होंने कहा हमें पता था कि लोग को फिल्म पसंद आएगी। लेकिन फिर भी हम थोड़े डरे हुए थे। हमने भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा सेना को लेकर फिल्में बनी देखी है या वह आतंकियों पर आधारित होती है। लेकिन हमने कभी किसी आम व्यक्ति की प्रतिक्रिया के बारे में सोचने की कोशिश नहीं की। इस फिल्म में हमने मानवीयता के मसले को उठाया है और यह लोगों को खूब पसंद भी आया।

उन्होंने कहा फिल्म को जिसने भी देखा उसी ने इसकी तारीफ की। आंकड़ो के अनुसार कई फिल्मों को सराहना मिलती है कई फिल्मों को नहीं, लेकिन इस फिल्मों को लोगों से सम्मान भी मिला है।

Latest Bollywood News