मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके जीवन के बुरे वक्त का असर उनकी फिल्मों पर नहीं पड़ता। सूरज बड़जात्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से अपने लोकप्रिय किरदार 'प्रेम' के रूप में वापसी करने जा रहे सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यह बात कही।
फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को लांच किया गया था। इस मौके पर सलमान ने कहा, "मेरे जीवन में कई मुश्किल वक्त आए हैं, लेकिन इसका असर मैंने अपने काम पर नहीं होने दिया।"
उन्होंने कहा कि बुरा वक्त उन्हें फिल्मों में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इसे भी पढ़े:- सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन....' की कहानी हुई लीक
सलमान को हाल ही में लापरवाही से वाहन चलाने एक मामले में निचली अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उनकी सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी गई। इस दौरान आई उनकी फिल्म 'बरजंगी भाईजान' ने खूब सफलता पाई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
सलमान ने कहा, "मैं अब भी बुरे वक्त से गुजर रहा हूं और आगे भी गुजरता रहूंगा। यह सब मेरे कर्मो का नतीजा है।"
सलमान फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर 1 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है। इसके ट्रेलर ने सलमान के फैंस के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
इसे भी पढ़े:- देखिए 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के 5 अनोखे अवतार
फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, दीपक डोबरियाल और अरमान कोहली अहम भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखे फिल्म का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News