A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने किया साफ, कहा सूरज-आतिया अपने प्रतिभा के दम पर हैं 'हीरो' में

सलमान खान ने किया साफ, कहा सूरज-आतिया अपने प्रतिभा के दम पर हैं 'हीरो' में

गुड़गांव: सुपस्टार सलमान खान ने कहा कि उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी आतिया और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को अपने आगामी प्रोडक्शन 'हीरो' में इसलिए लॉन्च नहीं लिया है कि वह बड़े सितारों के

सलमान खान ने माना,...- India TV Hindi
सलमान खान ने माना, सूरज-आतिया अपने प्रतिभा के दम पर हैं 'हीरो' में

गुड़गांव: सुपस्टार सलमान खान ने कहा कि उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी आतिया और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को अपने आगामी प्रोडक्शन 'हीरो' में इसलिए लॉन्च नहीं लिया है कि वह बड़े सितारों के बच्चे हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनमें प्रतिभा और उत्साह है। सलमान ने शनिवार को मिलेनियम सिटी के अपने प्रचार दौरे के दौरान कहा, "लोग कह रहे हैं कि हमने उन्हें इसलिए लॉन्च किया है क्योंकि वह बड़े सितारों के बच्चे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरे कई दोस्त हैं जिनके बच्चे हैं लेकिन मैंने उन्हें लॉन्च नहीं किया और कई माता-पिता मेरे पास आए और उनके बच्चों को लॉन्च करने के लिए कहा। मैंने अथिया और सूरज का काम देखा और वो प्रतिभाशली हैं और जो वह कर रहे हैं उसमें वो अच्छे हैं।"

संवादाता सम्मेलन में तीनों के बीच का रिश्ता स्पष्ट दिखाई दे रहा था, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। सलमान ने संवाददाताओं से उन्हें 'आतिया मैम' और 'सूरज बाबा' के रूप में पहचान कराई। दोनों ने सार्वजनिक रूप से सलमान के दिए मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया और सलमान को उम्मीद है कि वह मजबूती से बॉलीवुड में बने रहें।

सलमान खान ने ये भी कहा हैं कि वह उन दोनों को लेकर एक और फिल्म बनाने की फिराक में हैं। सलमान ने यहां कहा, "मैं 100 फीसदी उनको दोबारा फिल्म में लूंगा। हम तो बल्कि उन्हें लेकर फिल्म बनाने के लिए पटकथा की तलाश में हैं। इसका फैसला 'हीरो' की किस्मत पर निर्भर नहीं करने वाला है।"

निर्देशक निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो' सुभाष घई की 1983 में इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक है।

Latest Bollywood News