A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हीरो ने कमाए 13 करोड़, सलमान ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

हीरो ने कमाए 13 करोड़, सलमान ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हीरो’ ने दो दिनों में 13.47 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। सलमान खान ने 'हीरो' के सफल प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद

हीरो ने कमाए 13 करोड़,...- India TV Hindi
हीरो ने कमाए 13 करोड़, सलमान ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हीरो’ ने दो दिनों में 13.47 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। सलमान खान ने 'हीरो' के सफल प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म से आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली ने फिल्म जगत में कदम रखा है।

फिल्म व्यापार समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “हीरो के बिजनेस में शनिवार को इजाफा नहीं हुआ, हालांकि रविवार को इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शुक्र 6.85 करोड़, शनि 6.62 करोड़, कुल 13.47 करोड़।”

सलमान ने दर्शकों को फिल्म में रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया और वह पहले दिन की कमाई के बारे में जानकर काफी खुश हुए। सलमान ने शनिवार को ट्वीट किया, "हीरो' फिल्म को देखने वाले लोगों को धन्यवाद और फिल्म जगत में सूरज और आथिया का स्वागत है।"

उन्होंने लिखा, "फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही। फिल्म की पूरी टीम इससे काफी खुश है। आपने देखा तभी यह संभव हुआ। धन्यवाद।"

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हीरो' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म को मिली सफल प्रतिक्रिया के लिए कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनू सूद ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

Latest Bollywood News