नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने भारतीय बाक्स आफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए है और 320 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने कई मुकाम छू लिए है लेकिन जो सबसे शानदार रिकॉर्ड इसने बनाया है वो है सलमान खान का 100 करोड़ के क्लब का बादशाह बनने का रिकॉर्ड। जी हां, सलमान खान आठ सुपरहिट फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब के सरताज बन गए है। ये बी पढ़ें- बजरंगी भाईजान ने कमाए 600 करोड़ फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया कि, "बजरंगी भाईजान सलमान खान की आठवीं फिल्म है जिसने सिर्फ भारत में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। ये किसी भी बॉलीवुड अभिनेता का सर्वाधिक स्कोर है।" फिल्म रेडी (120 करोड़ कुल कमाई), बॉडीगार्ड (142 करोड़), दबंग (145 करोड़), एक था टाईगर (198 करोड़), दबंग 2 (158.50 करोड़), जय हो (111 करोड़), किक (233 करोड़) के बाद बजरंगी भाईजान (102 करोड़) के साथ बॉलीवुड के 'भाई' चार्ट पर सबसे ऊपर बरकरार है। सलमान खान के बाद शाहरुख खान सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई वाली फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। शाहरुख खान की रावन (115), डॉन 2 (106 करोड़), जब तक है जान (120.65 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (226.70 करोड़), हैपी न्यू ईयर (203.30 करोड़) जैसी 5 फिल्में बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अगली स्लाईड में जानिए अजय देवगन कैसे पहुंचे तीसरे पायदान पर- अजय देवगन की फिल्में हालांकी बॉलीवुड के खान की फिल्मों की तरह 200 करोड़ के कल्ब में नहीं पहुंची लेकिन 100 करोड़ क्लब की फिल्मों की गिनती करें को अजय देवगन तीसरे स्थान पर है। गोलमाल 3 (107 करोड़), सिंघम रिटर्न्स (141 करोड़), सन ऑफ सरदार (105.03 करोड़), बोल बच्चन (102 करोड़), सिंघम (100 करोड़) के नाम पर वो पांच सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अगली स्लाईड में जाने कि आखिर आमिर खान इस मुकाबले में पीछे कैसे हैं- हालांकि आमिर खान की सिर्फ 4 फिल्में है लेकिन हर फिल्म के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 100 करोड़ कमाने वाली गजनी भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म थी। उसके बाग 3 इडियट्स ने बॉक्स आफिस पर डबल धमाका किया था 200 करोड़ का क्लब खोलकर। धूम 3 जब सिनेमाघरों में आई तब उसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 280 करोड़ कमाए थे। पिछले साल आई पीके ने तो मानो अलग ही मुकाम हासिल कर लिया था। बॉलीवुड के 300 करोड़ के क्लब के बाद भी पीके रुकी नहीं और धमाकेदार 330 करोड़ रुपए कमा लिए। ऋतिक रोशन बैंग बैंग (181.03 करोड़), क्रिश 3 (240.50 करोड़) और अग्नीपथ (113 करोड़) के साथ पांचवे पायदान में है। अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन भी तीन-तीन फिल्मों के साथ पांचवे पायदान पर बरकरार है। खिलाड़ी कुमार की राउडी राठौड़ (131 करोड़), हाउसफुल 2 (114 करोड़) और हॉलीडे (112 करोड़) ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की वहीं जूनियर बी की बोल बच्चन (102 करोड़), धूम 3 (280 करोड़) और हैपी न्यू ईयर (204 करोड़) इस क्लब में शामिल हुई थी। अगली स्लाईड में जानिए 100 करोड़ क्लब के बाकी मेम्बर्स के बारे में, देखिए पूरा chart-