A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान दिखेंगे नए टीवी शो 'बदतमीज दिल' में'

सलमान खान दिखेंगे नए टीवी शो 'बदतमीज दिल' में'

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के लिए स्टार प्लस के नए टीवी शो 'फिर भी ना माने..बदतमीज दिल'

सलमान खान दिखेंगे नए...- India TV Hindi
सलमान खान दिखेंगे नए टीवी शो 'बदतमीज दिल' में?

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के लिए स्टार प्लस के नए टीवी शो 'फिर भी ना माने..बदतमीज दिल' में शिरकत कर सकते हैं। इसके लिए सलमान की टीम से संपर्क साधा जा रहा है। यह एक संगीतमय कहानी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सलमान खान इस शो पर शिरकत कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के एक सूत्र ने कहा, "जिस तरह से सलमान पूरे देश के दिल की धड़कन है। अबीर के प्रशंसकों की भी अच्छी खासी संख्या है। इस तरह इन दोनों को एक साथ बजरंगी भाईजान के गानों पर थिरकते देखना अच्छा रहेगा। चैनल प्रचार के लिए सलमान को शो पर लाने के लिए उनकी टीम से बात कर रहे हैं।"

निर्देशक कबीर खान द्वारा निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अह्म भूमिका में नजर आएंगे। 

यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News