नई दिल्लीः कुछ समय पहले खबर थी कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय दत्त इस साल के अंत तक जेल से रिहा हो जाएंगे।
इस खबर से उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को खुशी तो मिली ही, लेकिन जो सबसे ज्यादा खुश हैं इस बात से वो हैं दबंग खान सलमान जो उनकी आजादी पर खूब जश्न मनाएंगे।
फिल्म ' बजरंगी भाईजान' के गाने 'आज की पार्टी में तरफ से' के रिलीज पर जब सलमान से बॉलीवुड के मुन्ना भाई के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था "संजय दत्त की रिहाई में अभी समय है। वो अभी तो सिर्फ पेरोल पर कुछ समय के लिए बाहर आ सकते है। लेकिन जब वो पूरी तरह से अपनी सज़ा काटकर जेल से बाहर आएंगे तो हम साथ में जश्न मनाएंगे।"
वैसे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो दिन अब दूर नहीं है जब जेल से बाहर अपने दोस्तो और परिवार के साथ जश्न मना रहें होंगे।
Latest Bollywood News