A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ली मैंस 1955: जानिए कैसे हुई कार रेस के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटना

ली मैंस 1955: जानिए कैसे हुई कार रेस के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटना

60 साल पहले फ़्रांस के शहर ली मैंस में किसी भी दूसरी कार रेस की तरह ये रेस भी शुरु हुई थी....और रेस ख़त्म होने पर शैम्पेन के साथ जश्न भी मना था लेकिन इस

ली मैंस 1955: कार रेस या...- India TV Hindi
ली मैंस 1955: कार रेस या डेथ रेस, सुनकर रुह कांप जाए गयी सैकड़ों जाने

60 साल पहले फ़्रांस के शहर ली मैंस में किसी भी दूसरी कार रेस की तरह ये रेस भी शुरु हुई थी....और रेस ख़त्म होने पर शैम्पेन के साथ जश्न भी मना था लेकिन इस बीच एक ऐसा हादसा हुआ जो कार रेस के इतिहास में अभी तक तरोताज़ा है।

ये कहना बहुत मुस्किल है कि इस हादसे में कितने लोग मरे थे क्योंकि फ्रांस की पुलिस ने आज तक इसकी फ़ाइल सार्वजनिक नहीं की है लेकिन ली मैंस रेसिंग चीफ़ के अनुसार इसमें 130 लोगों की जानें गईं थी।

कार रेस हादसे के कुछ घंटों के अंदर स्थानीय पुलिस ने मृतकों की संख्या 65 बता दी थी। आमतौर पर इस हादसे में 80 लोगों के मरने की बात की जाती है। शुरुआती ख़बरों में इस भयानक हादसे में 82 दर्शकों के मारे जाने और 120 के घायल होने की बात कही गई थी। इनमें से कुछ दर्शकों के सिर कार के उड़ते बोनट से कट गए थे।