आमिर के साथ दोस्ती के साथ ही शाहरख खान के साथ भी सलमान की दोस्ती भी हमेशा चर्चा में रही है। दोनों के बीच 2008 में झगड़ा हो गया था और अब फिर से उनके बीच दोस्ती हो गई है।
हालांकि, सलमान को इस बात का कारण समझ में नहीं आता कि प्रशंसकों को उनकी दोस्ती की स्थिति के बारे में इतनी दिलचस्पी क्यों रहती है। उन्होंने कहा, "हमारी दोस्ती पर ध्यान केंद्रित रखने के बजाय इस देश में और महत्वपूर्ण बातें हैं। लोग मेरी और आमिर और शाहरख की दोस्ती के बारे में बात करते हैं लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। हम सिर्फ फिल्म कलाकार हैं, जो अपना काम करने का प्रयास कर रहे हैं।"
Latest Bollywood News