मुंबई: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की जगजाहिर प्रतिद्वंद्विता पर आधारित एक ऑनलाइन वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसमें शाहरुख और सलमान की वेशभूषा में कलाकारों ने अभिनय किया है।
यूट्यूब पर वीडियो के बारे में लिखा है, "यह सिर्फ रैप की लड़ाई नहीं, बल्कि एक संग्राम है, जब बॉलीवुड के दो महानायक एक-दूसरे के दुश्मन हो जाते हैं.. दो खान के संग्राम में आपका स्वागत है।"
साढ़े तीन मिनट से थोड़ी लंबी अवधि वाले वीडियो में सलमान जैसा दिखने वाला किरदार अपने खास अंदाज में तरह-तरह के जुमले कहता दिख रहा है।
यह वीडियो बॉलीवुड के दोनों खानों की व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन की घटनाओं पर बनाया गया है।
वीडियों में सलमान का प्रतिरूप जहां फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मजाक उड़ाता और अपनी फिल्मों के खूब पैसा कमाने की बात कहता दिख रहा है, वहीं शाहरुख का प्रतिरूप फिल्म 'डॉन' और 'रा. वन' की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है।
देखें विडियो-
Latest Bollywood News