नई दिल्लीः बॉलीवुड के हॉट और सेक्सी सितारें अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों को दीवाना बना चुके है। अपनी इसी खूबसूरती और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए इनके पास दुनिया भर से जरूरी सुविधा भी हैं। लेकिन जरा सोचिए, सलमान, शाहरूख, एेश्वर्या, करीना समेत बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स अगर एक समय बाद किसी प्लास्टिक सर्जरी या कोई अत्याधुनिक तरीका न अपनाए, तो वो कैसे दिखेंगे। चेहरे पे झूरियां और सफेद बाल, शायद ये नतीजा होगा इनका कुछ वर्षों बाद। चलिए आपको दिखाते है इन कलाकारों की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनको देखकर आपकी हंसी छूटेगी लेकिन सच माने तो शायद इनका बुढ़ापा कुछ ऐसा ही होगा। नोट- हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, ये तस्वीरें महज़ कम्प्यूटर में की गई एडिटिंग का नतीजा है। 1. सलमान खान: बॉलीवुड के दबंग सलमान ने 49 की उम्र में भी खुद को बहुत फिट रखा है। लेकिन क्या वो हमेशा ऐसे ही जवां नजर आएंगे। 2. शाहरूख खान: बॉलीवुड किंग शाहरूख 49 के होने के बाद भी काफी क्यूट और फिट लगते है। लेकिन यह हमेशा ऐसे ही रह पाएंगें। बुढ़े होने पर किंग खान कुछ ऐसे दिखेंगे। 3. आमिर खान: "pk" और उनकी आने वाली फिल्म "दंगल" में 50 साल के आमिर काफी फिट नजर आ रहे है। लेकिन देखिए आने वाले समय में आमिर कुछ ऐसे दिख सकते है। 4. कटरीना कैफ: क्यूट सी दिखने वाली ये चिकनी 'चमेली बुढ़ापे' में कुछ यूं दिखेंगी। 5. दीपिका पादुकोण: डैशिंग दीपिका की अदाओं का आज हर कोई दिवाना है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखे और डिम्पल वाली स्माइल काफी है लोगों को उन्हें पसंद करने के लिए। लेकिन देखिए दीपिका बुढ़ापे में कुछ ऐसी दिखेंगी। 6. आलिया भट्ट: क्यूट आलिया ने अभी तो अपने करियर की शुरूआत ही की है। और अपनी मासूम अदाओं से युवाओं की पहली पसंद भी बनती जा रहीं है। लेकिन देखिए आपकी खूबसूरत आलिया बुढ़े होने पर कुछ ऐसी दिखेंगी। 7. ऐश्वर्या राय: मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना उन्हें तब करते थे जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। वक्त के साथ उनकी खूबसूरती और प्रशंसक दोनो ही बढ़ते जा रहें है। लेकिन बुढ़ापा एक दिन सभी पर आना है, तो क्या बूढ़े होने पर भी इनकी यह खूबसूरती बरकार रहेगी? 8. रणबीर कपूर: "चॉकलेट बॉय" रणबीर के आज हजारों प्रशंसक है। लड़कियां उनकी एक झलक देखने के लिए दीवानी है। लेकिन ये मासूम सी दिखने वाली सूरत बुढ़ापे में कुछ ऐसी लगेगी। 9. काजोल: दो बच्चों की मां बन चुकी काजोल ने खुद को काफी फिट रखा है। और शाहरूख खान के साथ फिल्म "दिलवाले" में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आएंगी। लेकिन देखिए ये बंगाल की ब्यूटी बूढ़े होने पर कैसी दिख सकतीं है। 10. ऋितिक रोशन: दुनिया भर में अपने बेहतरीन डांस और अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले ऋितिक बुढ़ापे में कुछ ऐसे दिखेंगे। 11. सोनाक्षी सिन्हा: अपनी पहली ही फिल्म से लेडी दबंग के नाम से मशहूर हुई सोनाक्षी बूढ़ी होने पर कुछ कुछ ऐसी दिख सकती हैं। 12. सोनम कपूर: "फेैशन क्वीन" कुछ ऐसी दिखने लगेंगी बुढ़े होने पर। 13. सैफ अली खान: नवाब पटौदी सैफ अली खान बुढ़ापे में कुछ ऐसे नजर आ सकते है। 14. अर्जुन रामपाल: माचोमैन अर्जुन आज बेशक बहुत फिट और हैंडसम लगते हो लेकिन देखिए बुढ़ापा किस तरह से इन पर हाबी हो सकता है। 15. फरहान अख्तर: अपने हर काम में चाहें वो एक्टिंग हो, डायरेक्श्न हो या फिर सिंगिंग हो, फरहान उसमें भरपूर एनर्जी डालते है। लेकिन ये मल्टीटेलेंटेड स्टार बुढ़ापे में कुछ ऐसे लगेंगे।