A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त फरवरी में हो जाएंगे जेल से रिहा

संजय दत्त फरवरी में हो जाएंगे जेल से रिहा

बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त फैंस के एक बड़ी खुशखबरी हैं। 1993 मुंबई ब्लास्ट के मामले में सजा काट रहे संजय तय समय से 6 महीने पहले ही जेल से रिहा हो सकते हैं।

sanjay- India TV Hindi
sanjay

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त फैंस के एक बड़ी खुशखबरी हैं। 1993 मुंबई ब्लास्ट के मामले में सजा काट रहे संजय तय समय से 6 महीने पहले ही जेल से रिहा हो जाएंगे। जेल के नियमों के अनुसार किसी भी कैदी को 114 दिनों की सजा माफ हो सकती है बशर्ते उसका बर्ताव सही हो। संजय को अपने अच्छे व्यवहार के चलते ही जेल से जल्दी रिहाई मिल रही है और रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 105 दिनों की राहत देकर 27 फरवरी तक जेल से रिहा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड का मुन्‍ना जेल से बाहर आएगा, होगी फिल्‍मों में वापसी

संजय दत्त 1993 मुंबई ब्लास्ट में हथियार रखने के जुर्म में दोषी पाए गए थे जिसके लिए सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी।

संजय दत्त पूणे के येरवड़ा जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में उनके अच्छे बर्ताव के कारण उन्हें जल्दी रिहा किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने भी संजय को क्लीन चिट दे दी है।

संजय पिछले 18 महीने जेल में पहले ही गुजार चुके हैं। 22 मई 2013 से वो बाकी बचे 42 महीने की सजा जेल में काट रहे हैं। इस बीच वो चार बार पैरोल पर बाहर आ चुके हैं। संजय दत्त के ऊपर एक बायोपिक भी बन रही है जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे वहीं रणबीर कपूर उसमें इनका रोल अदा करेंगे। संजय दत्त आखिरी बार जब जेल से बाहर आए थे तब उन्होंने राजकुमार हिरानी से फिल्म को लेकर बात भी की थी।

कुछ वक्त पहले ऐसा भी कहा जा रहा था कि संयय को मार्च की शुरुआत में जेल से रिहा किया जाएगा। लेकिन अब उन्हें 27 फरवरी को ही रिहा करने की बात सामने आई है।

Latest Bollywood News