A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शानदार ने दी ब्रदर्स, बाहुबली और बजरंगी भाईजान को मात

शानदार ने दी ब्रदर्स, बाहुबली और बजरंगी भाईजान को मात

नई दिल्लीः शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर एक हफ्ते में 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ऐसा इसके रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही

शानदार ने दी ब्रदर्स,...- India TV Hindi
शानदार ने दी ब्रदर्स, बाहुबली और बजरंगी भाईजान को मात

नई दिल्लीः शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का ट्रेलर एक हफ्ते में 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ऐसा इसके रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही हुआ है।

इस बात से बेहद खुश आलिया भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ शानदार चीजें हो रही हैं, मेरे सोमवार के दिन की सबसे अच्छी शुरुआत।"

फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है लेकिन इसने उससे पहले ही एक कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ने ट्रेलर व्यूज के मामले में अक्षय की ब्रदर्स, सलमान खान की बजरंगी भाईजान और दक्षिण भारत में प्रभास की बाहुबली को पीछे छो़ड़ा दिया है।

आज दो महीने बाद बजरंगी भाईजान के यूट्यूब पर व्यूज 56 लाख के आस-पास ही है। हालांकि इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये फिल्म 315 करोड़ का बॉक्स आफिस पर बिजनेस कर चुकी है।

हालांकि आज 2 महीने बाद यूट्यूब पर बद्रर्स के ट्रेलर के व्यूज काफी ज्यादा हैं लेकिन पहले एक हफ्ते में इसको 40 लाख बार ही देखा गया था।

अगली स्लाइड में जानिए बाहुबली के यूट्यूब पर कितने व्यूज हैं-

Latest Bollywood News