A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शानदार ने कमाए 13.10 करोड़, दी 'गब्बर इज बैक' को मात

शानदार ने कमाए 13.10 करोड़, दी 'गब्बर इज बैक' को मात

नई दिल्ली: शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'शानदार' ने पहले दिन 13.10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म को इससे ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन फिर भी ये निराशाजनक नहीं है और गब्बर

शानदार ने कमाए 13.10...- India TV Hindi
शानदार ने कमाए 13.10 करोड़, बनी साल की छठी बड़ी ओपनर

नई दिल्ली: शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'शानदार' ने पहले दिन 13.10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म को इससे ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन फिर भी ये निराशाजनक नहीं है और गब्बर इज बैक, बेबी, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों को इसने पीछे छोड़ा है। दशहरा की छुट्टी होने की वजह से इसे फायदा मिला है वहीं लंबे वीकेंड होने की वजह से पहले चार दिन इसके अच्छे गुजरने वाले है।

ये भी पढ़ें- शानदार फिल्म रिव्यू

फॉक्स स्टार ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "सुनो सुनो.. शानदार ने पहले दिन 13.1 करोड़ की कमाई की..शाहिद और आलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग..तालिया..।"

शाहिद और आलिया की किसी भी फिल्म के मुकाबले शानदार सबसे बेहतरीन ओपनर साबित हुई है। इससे पहले आलिया की '2 स्टेट्स' ने 12.42 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं शाहिद की 'आर..राजकुमार' ने 10.20 करोड़ की कमाई की थी।

साल की टॉप 10 ओपनर में शानदार ने छठा स्थान हासिल किया है। प्रथम स्थान पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान कायम है जिसने 27.25 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग ने पहले शुक्रवार को 20.67 करोड़ का बिजनेस किया था।

खिलाड़ कुमार की ही ब्रदर्स ने रिलीज के पहले दिन 15.2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं जॉन अब्राहम और श्रुति हासन स्टारर ने पहले दिन 14.35 करोड़ की बिजनेस किया था।

वरुण धवन की 'एबीसीडी 2' ने पहले दिन 14.3 करोड़ का बिजनेस किया था। खिलाड़ी कुमार की 'गब्बर इज बैक' ने 13.05 करोड़, रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' ने 10.53 करोड़, रणबीर कपूर की 'रॉए' ने 10.4 करोड़ की नेट कमाई की थी पहले दिन।

अक्षय की बेबी ने 9.3 करोड़ वहीं 150 करोड़ का कुल बिजनेस करने वाली तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले दिन 8.85 करोड़ की ही कमाई की थी। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फैन्टम ने 8.46 करोड़ की कमाई की थी।

Latest Bollywood News