नई दिल्ली: कल ही हमने आपको बताया था कि सलमान खान ने किस तरह अपने दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की मुबारकबाद दी थी और उनकी फिल्मों की सफलता की कामना की थी। लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआत थी। हमें उम्मीद थी कि किंग खान और सुल्तान ज्यादा नहीं तो एक बार फिर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी वाला इतिहास जरूर दोहराएंगे, लेकिन जो इन दोनों ने किया है वो तो उससे भी बड़ा और बेहतर है।
ये भी पढ़ें- फैंस को ऑटोग्राफ देते-देते शाहरुख के जन्मदिन पर बोले सलमान...
सलमान खान अपने मित्र के जन्मदिन पर पहली बार उनके घर कल देर रात पहुंचे जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। शाहरुख द्वारा शेयर की गई कैंडिड तस्वीर में वो और सलमान साथ में नज़र आ रहें है और कैप्शन की तरफ अगर नजर डाले तो ‘दबंग’ खान ‘दिलवाले’ अभिनेता को कुश्ती के गुण सिखा रहे हैं।
शाहरुख लिखते हैं, “भाई मुझे सुल्तान के कुछ पैंतरें सिखा रहे हैं मेरे जन्मदिन पर।” अगर याद हो शाहरुख-सलमान ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में फार्मली एक-दूसरे के गले लगे थे, लेकिन अब जो खुशी और नजदीकियां दोनों में दिख रही है वो हमने वर्षों से नहीं देखी थी। सही मायने में ये तस्वीर “फोटो ऑफ द इयर” साबित होती है। हैं न?
गिले-शिकवे की जगह अब सिर्फ प्यार और खुशी है। उम्मीद है कि इनके फैंस भी इन दोनों को साथ में देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे होंगे। एक दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख लिखते है, “प्रेम रतन धन पायो”।
जो भी हो, सलमान और शाहरुख ने ये साफ कर दिया है कि दुश्मनी जैसी बातें काफी पुरानी हो गई हैं, वो अब सिर्फ घनिष्ठ दोस्त हैं। हम उम्मीद करते है कि ये दोस्ती सदा बरकरार रहे। अगली स्लाइड में देखिए शाहरुख और सलमान की एक और ऐतिहासिक तस्वीर-
Latest Bollywood News