नई दिल्ली: शाहरुख खान के फैंस के लिए ये वक्त है खुशी का क्योकि किंग खान सोशल मीडिया पर भी राज कर रहे है अपने सर्वाधिक 15 मिलियन फालोअर्स के साथ। शाहरुख के सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अब 15 मिलियन फालोअर्स हो गए हैं जिसके साथ उन्होंने दबंग खान सलमान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर को पीछे छोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर ये आंकड़ा पार करने पर शाहरुख ने अपने फैंस को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया, "आप सभी का शुक्रिया मुझे फॉलो करने के लिए, इसलिए नहीं कि मैं सही राह पर चल रहा बल्कि इसलिए कि अगर मैं भटक जाउ तो आप लोग होंगे मुझे राह दिखाने के लिए"।
किंग खान लगातार ट्विटर पर अपनी तस्वीरें, डबस्मैश वीडियो या दार्शनिक विचारों से फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते भी वो लोगों से शेयर करते रहते हैं।
वही दूसरी तरफ 'बजरंगी भाईजान' के अभिनेता के ट्विटर पर 13.7 मिलियन फालोअर्स है और 'पीके' के स्टार के ट्विटर पर 14.4 मिलियन फैन्स हैं।
वो जल्द ही इस साल निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में अपनी बेस्ट सह कलाकार काजोल के साथ नजर आएंगे। हाल ही में दोनों ने एक रोमांटिक गाने की शूटिंग खत्म की थी जो आइसलैंड में चल रही थी। शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो देखकर एक बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के बादशाह फिर से बादशाहत कायम करने के लिए तैयार है।
फिल्म में वरुण धवन और क्रिति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं।
अगली स्लाइड से देखिए शाहरुख की हाल ही में ट्विटर पर अपलोड की गईं कुछ तस्वीरें-
Latest Bollywood News