मुंबई: सोशल मीडिया में छींटाकसी के खिलाफ रूख अख्तियार करते हुए सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे दूसरी फिल्मों और कलाकारों के बारे में बुरा-भला कहने से परहेज करें। सोशल मीडिया में शाहरूख और सलमान के प्रशंसकों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलता है।
अब दोनों कलाकारों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है, लेकिन प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया में छींटाकसी का दौरा जारी है। शाहरूख ने कहा, सोशल मीडिया पर आप जो महसूस करते हैं वो बोलते या करते हैं। परंतु मैं अपने लोगों से आग्रह करूंगा कि वे दूसरी फिल्मों और साथी कलाकारों के बारे में बुरा-भला नहीं कहें। यह ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने अपनी और शाहरुख खान की फिल्म साथ आने पर क्या कहा
Latest Bollywood News