A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया रवाना

शाहरुख खान 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया रवाना

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरूख खान निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य पर आधारित दिलवाले फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू करने वाले हैं। मुंबई हवाई अड्डे पर मूंछ के साथ नये अंदाज में नजर आने वाले

शाहरुख खान...- India TV Hindi
शाहरुख खान 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया रवाना

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरूख खान निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य पर आधारित दिलवाले फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू करने वाले हैं।

मुंबई हवाई अड्डे पर मूंछ के साथ नये अंदाज में नजर आने वाले 49 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि मस्ती शुरू करने के लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पड़ा।

शाहरूख ने ट्वीट किया है, दिलवाले टाइम... रोहित टीम के चेहरे की मुस्कुराहट ेदेखने का इंजतार नहीं कर पा रहा हूं। एक बार फिर से मस्ती शुरू करने के लिए एक साल तक का इंतजार किया... बुलगारिया एक्सप्रेस।

दिलवाले में शाहरूख-काजोल की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। यह जोड़ी अंतिम बार 2010 माई नाम इज खान में नजर आयी थी।

हाल ही में रईस की शूटिंग करने वाले चेन्नई एक्सप्रेस के अभिनेता दिलवाले में काजोल, वरूण धवण और कृति सनोन के साथ नजर आएंगे।

यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News