A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिलवाले' शाहरुख खान ने लिया दिल को जीत लेने वाला फैसला

'दिलवाले' शाहरुख खान ने लिया दिल को जीत लेने वाला फैसला

'दिलवाले' शाहरुख खान ने चेन्नई में बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्लीः कई सेलेब्रिटीज चेन्नई में आई आपदा का दुख दूर करने के लिए आगे आए हैं। अभिनेता सिद्धार्थ और आर जे बालाजी शुरुआत से ही सहायता की इस मुहिम में आगे खड़े हुए दिख रहे हैं। इसके बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने लोगों की सहायता के लिए अपनी ओर से छोटी-छोटी मदद करना शुरु कर दी है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के बाद अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया हैं। खबरों की माने तो शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की पहले दिन की कमाई चेन्नई रिलीफ फंड में दान करेंगे।

ये भी पढ़ें- दिलवाले शाहरुख-काजोल आए कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में

एक लोकप्रिय तमिल मैगेजीन में ये बताया गया है कि चेन्नई में आई त्रासदी के लिए शाहरुख खान की ये रणनीति हैं। कुछ समय पहले शाहरुख ने ट्विटर के जरिए वहां के लोगों के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने लिखा था, “भगवान चेन्नई में रह रहे हमारे भाइयों और बहनों की रक्षा करें। प्रकृति का गुस्सा विक्राल है, भगवान उन लोगों को इससे लड़ने की शक्ति दें। इंशा अल्ला”

SRK

दिलवाले को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने प्रड्यूस किया है, हालांकि डोनेशन की इस खबर पर शाहरुख या गौरी ने अभी तक मोहर नहीं लगाई है।

टॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज जैसे राणा दग्गुबत्ती और अल्लु अर्जुन ने एक बड़ी राशि चेन्नई और कुड्डलौर के पीड़ितों के लिए दान की है। मलयालम सुपरस्टार मम्मूती ने भी रिलीज फंड में योगदान दिया है। यहीं नहीं उन्होंने पीड़ितों से उनके घर और हॉल्स को इस्तेमाल करने का निवेदन किया है।

Latest Bollywood News