A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Filmfare Glamour Awards: रेखा ने कहा कुछ ऐसा कि शाहरुख खान हो गए शर्मसार

Filmfare Glamour Awards: रेखा ने कहा कुछ ऐसा कि शाहरुख खान हो गए शर्मसार

नई दिल्ली - शाहरुख खान अपने हंसी मजाक भरे व्यवहार के लिए हमेशा ही जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा से कुछ ऐसा कह दिया कि उनके साथ-साथ सभी

Filmfare Glamour Awards: शाहरुख खान...- India TV Hindi
Filmfare Glamour Awards: शाहरुख खान ने रेखा से ये क्या कह दिया

नई दिल्ली - शाहरुख खान अपने हंसी मजाक भरे व्यवहार के लिए हमेशा ही जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा से कुछ ऐसा कह दिया कि उनके साथ-साथ सभी दर्शक हैरान रह गए थे। हाल ही में हुए फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड में किंग खान को ‘द मोस्ट ग्लैमरस अवार्ड’ के खिताब से नवाजा जाना था और सामने थी रेखा।

ये भी पढ़ें- शाहरूख खान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खुलकर की बात

लेकिन अवार्ड लेने के बाद शाहरुख और रेखा में कुछ शराराती बातचीत हुई। किंग खान ने रेखा से कुछ ऐसा कहा जिसकी रेखा को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसका उन्होंने काफी सटीक जवाब भी दिया।

नीचे पढ़िए वार्तालाप के कुछ अंश-

शाहरुख- नहीं, नहीं, नहीं। आपसे अवार्ड पाना मेरे लिए फोरप्ले है.. माफ कीजिएगा, लेकिन मेरा वो मतलब नहीं था.. सॉरी (उन्होंने हंसते हुए कहा)

वहां पर मौजूद लोग शाहरुख के इस अचानक बोली गई लाइन्स से चौक गए थे। हालांकि ये लग रहा था कि 'दिलवाले' अभिनेता से ये शब्द गलती से निकल गए, लेकिन जहां तक हम जानते हैं वो ये बोलने के लिए पहले से ही तैयार थे।

खैर एक पल के लिए तो रेखा कुछ समझ नहीं पाईं, लेकिन थोड़े ही समय में उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया।

रेखा- 61 की उम्र के बाद क्या फर्क पड़ता है!!

वैसे रेखा के इस रिप्लाई से कई लोग इत्तेफा नहीं रखेंगे। 61 की उम्र में जब कोई इतना खूबसूरत दिख सकता हैं तो कुछ भी मुमकिन है। इसी लिए शाहरुख के साथ-साथ करोड़ो दीवाने हैं रेखा के। वैसे किंग खान उन्हें कई बार शादी के लिए प्रपोज भी कर चुके हैं।

Latest Bollywood News