मुंबई: अभिनेता शाहरूख खान ने कहा है कि सोनू सूद और जैकी चेन दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति है। सूद और चेन हॉलीवुड की फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आएंगे। स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित कुंग फू योगा पूरी तरह से एक्शन मूवी है जिसकी शूटिंग दुबई, बीजिंग और भारत में होगी। शाहरूख (49) ने दोनों की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह चेन से मुलाकात करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए शाहरुख खान के लव गुरु के बारे में
उन्होंने लिखा, दुनिया में मेरे दो सबसे पसंदीदा व्यक्ति। सोनू को देखना चाहता हूं और कृपया जैकी को बताइये मैं आना चाहता हूं और उन्हें देखना चाहता हूं। फराह खान निर्देशित हैपी न्यू ईयर में शाहरूख खान के साथ काम कर चुके सूद ने कहा, "सबसे प्यारे शाह...पहले ही उन्हें बता चुका हूं...।"
इससे पहले खबरें आई थी कि शाहरूख ने चेन के साथ फिल्म के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था।
Latest Bollywood News