A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुल्तान बनाम रईस: शाहरुख बोले बराबर-बराबर होगा मुनाफा

सुल्तान बनाम रईस: शाहरुख बोले बराबर-बराबर होगा मुनाफा

मुंबईः अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अगले साल ईद में बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी फिल्मों रईस और सुल्तान के साथ टकराएंगे लेकिन शाहरुख का कहना है कि कमाई का टकराव हो सकता है

सुल्तान बनाम रईस:...- India TV Hindi
सुल्तान बनाम रईस: शाहरुख बोले बराबर-बराबर होगा मुनाफा

मुंबईः अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अगले साल ईद में बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी फिल्मों रईस और सुल्तान के साथ टकराएंगे लेकिन शाहरुख का कहना है कि कमाई का टकराव हो सकता है लेकिन हमारे लिए बराबर-बराबर मुनाफा होगा।

शाहरुख ने एक समारोह में संवाददाताओं से कहा कि वो और सलमान अब दोस्त हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्में एक साथ रिलीज को टकराव के तौर पर नहीं देखते।

शाहरुख ने कहा, "अब हम दोस्त बन गये हैं, इसलिए सबकुछ हम साथ में करेंगे। आप सबके लिए यह टकराव है लेकिन हमारे लिए नहीं है। कमाई का टकराव हो सकता है लेकिन हमारे लिए बराबर बराबर मुनाफा होगा।"

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित रईस एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरख के साथ नवोदित अभिनेत्री माहिरा खान दिखाई देंगी। इसमें फरहान अख्तर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी काम कर रहे हैं। सलमान की सुल्तान को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं।

साल 2006 में शाहरख की डॉन और सलमान की जानेमन आसपास ही रिलीज हुई थीं। डॉन बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी जबकि जानेमन का जादू नहीं चल पाया।

Latest Bollywood News