मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी की शादी को 24 साल हो गए हैं, लेकिन तीन दशकों बाद उनका प्यार आज भी बरकरार है। किंग खान रविवार को गौरी के साथ अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। वहीं उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाए रखने का श्रेय पत्नी के धैर्य और प्यार को दिया है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ऐसे मनाएंगे अपना 50वां जन्मदिन
शाहरुख ने खास दिन पर बधाई देने के लिए ट्विटर पर प्रशंसकों का धन्यवाद किया। पत्नी गौरी की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह सब गौरी की वजह से है जो 32 साल से धैर्य, दृढ़ता, क्षमा, प्रेम रख रही है और जिन्होंने तीन खूबसूरत बच्चे भी दिए।"
दिल्ली में 1984 में दोनों की मुलाकात हुई और कुछ साल रोमांस के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली।
शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे भी हैं, जिनके नाम आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना है।
गौरी भी एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, उद्यमी हैं।
Latest Bollywood News