A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद ने आलिया को क्यों कहा 65 वर्ष की बुजुर्ग

शाहिद ने आलिया को क्यों कहा 65 वर्ष की बुजुर्ग

मुंबई: इस बात से तो हम सभी बहुत अच्छी तरह वाकिफ है कि महेश भट्ट की लाडली आलिया भट्ट को सामान्य ज्ञान की जानकारी थोड़ी कम है जिसकी वजह से काफी बार मीडिया में उनकी

शाहिद ने आलिया को...- India TV Hindi
शाहिद ने आलिया को क्यों कहा 65 वर्ष की बुजुर्ग

मुंबई: इस बात से तो हम सभी बहुत अच्छी तरह वाकिफ है कि महेश भट्ट की लाडली आलिया भट्ट को सामान्य ज्ञान की जानकारी थोड़ी कम है जिसकी वजह से काफी बार मीडिया में उनकी खिंचाई भी हो चुकी है। लेकिन इस बार शाहिद कपूर ने आलिया का खिंचाई से बचाव करते हुए उन्हें इस कमी को दूर कर लिया है और कहा है कि अब उनकी जानकारी किसी 65 साल के अनुभवी बुजुर्ग की तरह है। फिल्म 'शानदार' में आलिया और शाहिद ने साथ काम किया है। दोनों ने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए एक कॉलेज के विद्यार्थियों और संवाददाताओं से बातचीत की इस दौरान शाहिद ने कहा, "आलिया की उम्र सिर्फ 22 साल है, लेकिन उनका अनुभव किसी 65 साल के बुजुर्ग की तरह है। ऐसा कुछ नहीं है, जो वह जानती ना हों। उनके पास सभी सवालों के 'शानदार' जवाब हैं। आप उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं।"

गौरतलब है कि आलिया का उस वक्त काफी मजाक बनाया गया था जब उन्होंने फिल्मकार करण जौहर के शो में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को भारत का प्रधानमंत्री बताया था।

विकास बहल के निर्देदेशन में बनी फिल्म 'शानदार' में शाहिद एक वेडिंग प्लानर जगजिंदर जोगिंदर बने हैं, जो आलिया की बहन की शादी समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

फिल्म में शाहिद के वास्तविक जीवन में पिता पंकज कपूर, आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उनकी सौतेली बहन सना कपूर इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं जो फिल्म में दुल्हन का किरदार निभा रही हैं।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म 'शानदार' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News