A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद-मीरा ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला करवाचौथ

शाहिद-मीरा ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला करवाचौथ

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। मीरा के लिए यह शादी के बाद का पहला करवाचौथ था और हर शादी-शुदा महिला की तरह मीरा

शाहिद-मीरा ने कुछ इस...- India TV Hindi
शाहिद-मीरा ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला करवाचौथ

नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। मीरा के लिए यह शादी के बाद का पहला करवाचौथ था और हर शादी-शुदा महिला की तरह मीरा ने भी अपने पति शाहिद की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा था।

खबरों के अनुसार मीरा अपने पहले करवाचौथ के लिए काफी उत्साहित थीं और वह इस दिन को खास बनाने के लिए पिछले एक हफ्ते से इसकी त्यारियों में लगी हुई थीं।

इसे भी पढ़े:- शानदार ने कमाए 13.10 करोड़, दी 'गब्बर इज बैक' को मात

शाहिद कपूर की अगर बात करें तो वह भी करवाचौथ पर पूरे दिन छुट्टी लेकर मीरा के साथ घर पर ही रहे।

इसके बाद रात के समय शाहिद ने इंस्टाग्राम पर अपने सभी फैंस के लिए अपनी और मीरा की एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "मिसेज कपूर के साथ डिनर का टाइम"

शाहिद और मीरा की शादी दिल्ली के छतरपुर फार्महाउस में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी जिसमें दोनों के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे इसके बाद गुड़गांव के होटल में इनकी रिस्पेशन पार्टी रखी गई थी जहां लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी।

शाहिद कपूर हाल ही में आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'शानदार' में नजर आए थे, लेकिन उनकी यह फिल्म पर्दे पर निराशाजनक साबित हुई।

शाहिद जल्द ही विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘रंगून’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद के अलावा सैफ अली खान और कंगना रनाउत भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा शाहिद ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

Latest Bollywood News