नई दिल्ली: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ जल्द ही दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने वाले हैं। मीरा दिल्ली में ही पली-बढ़ीं हैं। वह बहुत शर्मिले स्वभाव की लड़की है वह अपने परिवार और अपने कुछ ही दोस्त के साथ वक्त बिताती हैं। आज हम आपको मीरा से जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातों से रूबरू करवाएंगे। आइए जाने मीरा से जुड़ी 7 अंजानी बातें 1. मीरा एक पंजाबी परिवार से है। ये तीन बहनें है जिनमें मीरा दूसरे नम्बर पर हैं। उनकी एक बहन की दिल्ली में ही शादी हुई थी। मीरा के परिवार की शाहीद के परिवार से काफी अच्छी दोस्ती है। 2. मीरा राजपूत दिल्ली के श्री राम कॉलेज से इंगलिश ऑनर्स में अपना आखरी साल पूरा कर रहीं है। 3. मीरा की शाहीद कपूर से मुलाकात राधा स्वामी के सतसंग में हुई थीं। शाहिद और उनके पिता राधा स्वामी को बहुत मानते हैं। 4. मीरा ने दो साल पहले ही संयुक्त राष्ट्र के साथ अपनी इंटर्नशिप की थी। 5. मीरा को गानें सुनना बहुत पसंद है। 6. शाहिद मुबंई में है और मीरा दिल्ली में रहती है जिसकी वजह से इन दोनों को साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। इसलिए यह दोनों घंटों एक-दूसरे से फोन पर बातें किया करते है। 7. मीरा राजपूत शाहिद के साथ सगाई करने से पहले अदित्य लाल के साथ दो साल रिश्ते में रह चुकी है।