नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई को दिल्ली के गुडगांव में होने वाली है। इनकी शादी इन दिनों बॉलीवुड से लेकर मीडिया और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी जानना चाहते है कि शाहिद कहां और कैसे शादी करने वाले है। शाहिद और मीरा की शादी का संगीत और मेहंदी समारोह गुड़गांव में ही 6 जुलाई को होने वाला है। अब जब संगीत समारोह हो तो उसमें नाच-गाना होना तो लाज़मी है और ऐसे में हम शाहिद की फिल्मों के हिट गानों को कैसे भुला सकते हैं। शाहिद की संगीत सेेरेमेनी में उनकी फिल्मों के हिट गाने जरूर बजेंगे। आइये एक नज़र डालते है उन गीतों पर जिनपर शाहिद अपनी दुल्हनियां के साथ डांस कर सकते है। जानने के लिए क्लिक करें अगली स्लाईड पर- 1. साड़ी के फॉल सा- फिल्म में इस गाने पर शाहिद और सोनाक्षी ने अपने मस्त मौला अंदाज में खूब डांस किया है। अब हस्बैंड शाहिद जब वाइफ मीरा के साथ इस अंदाज में साड़ी के फॉल को मैच करते हुए दिखेंगे तो संगीत का मजा दोगुना हो जाएगा। 2. रात के ढ़ाई बजे- फिल्म कमीने में रात के ढाई बजे स्कूटर लेकर शाहिद शादी करने निकले थे। जहां उन्हें उनकी रील लाइफ की दुल्हनियां बेबाक अंदाज में नाचते हुए उनका स्वागत कर रहीं थी। अब जरा सोचिए उनकी रियल लाइफ वाइफ मीरा भी अगर उसी अंदाज में शाहिद का स्वागत करती दिखेंगी तो कैसा होगा। 3. मौजा ही मौजा- शादी का वक्त हो और शाहिद का ये गाना न हो तो डांस के लिए मूड कैसे बनेगा। शाहिद और करीना ने मौजा ही मौजा करते हुए जमकर इस गाने में ठुमके लगाए है। एक बार तो संगीत सेरेमनी में शाहिद को मीरा के साथ इस गाने पर ठुमके लगाने ही चाहिए। 4. गंदी बात- इस गाने में शाहिद कपूर अपनी कल्पना में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नाचते हुए दिख रहे है। 5. सज-धज के टशन- इस गानें में शाहिद सज-धज के टशन में रहने की सलाह देते हुए खूब नाच रहे है। शाहिद अब आपके उछलने-कूदने के दिन गए। अब आपको सज-धज के अपनी दुल्हानियां को लेने जाना चाहिए। 6. नगाड़ा- इस गाने में शाहिद करीना के परिवार के सामने उनके साथ फ़्लर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। उम्मीद है कि कुछ ऐसा ही वो अपने संगीत सेरेमनी में भी करेंगे जब मीरा और उनका परिवार साथ में होगा। 7. ढ़ेन टे ड़े- इस गाने को जैसा फिल्म में दर्शाया गया है ऐसा ही कुछ धमाल शाहिद के संगीत में भी हो सकता है। और हो भी क्यों न इतने लंबे इंतजार के बाद मीरा और शाहीद एक जो होने जा रहें है। 8. डिस्को वाले खिसको- गानें के बोल की तरह ही इस संगीत समारोह में भी देसी बीट बजने वाली है। और भांगड़ा करते हुए लोग डिसको को तो भुला ही देंगे। 9. माही लेट्स डू बल्ले बल्ले- जी हां, "माही लेट्स डू इट बल्ले बल्ले-" ऐसा ही कुछ शाहिद कपूर मीरा को कहते नज़र आएंगे। 10. धटिंग नाच- इस गानें में शाहिद, नर्गिस के साथ फ़्लर्ट करते नज़र आ रहें है।