नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। लेकिन इस शाही शादी में क्या-क्या शामिल हो रहा है उसकी लिस्ट धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है। शाहिद कपूर की शादी में केवल शाकाहारी खाना ही रखा जाएगा क्योंकि शाहिद गुरू राधा स्वामी को बहुत मानते हैं जिनके शादी में शामिल होने की उम्मीद है। शादी के मेन्यु में सबसे खास चीज है "जयपुर का पान" जो काफी मशहूर है। शाहिद की शादी में कई तरीके के पान शामिल किए जाएंगे। आने वाले महमानों का स्वागत पहले सभी को पान देकर ही किया जाएगा। काजू वाला पान, मेवा-खजूर पान, फ्लेवर वाला पान, गुलाब जैसे ढ़ेरों पान मेन्यु की शोभा बढ़ाएंगे । इसके अलावा कार्यक्रम में चॉकलेट वाला पान भी होगा जिसमें गुलकंद, सौंफ, इलायची मिक्स होंगे और उसे चॉकलेट में डुबो कर पेश किया जाएगा। इसके अलावा मेहमानों को पान लड्डू, मैंगो पान, ऑरेंज पान भी पेश किया जाएगा। इस तरह के पानों में पान मसाले और सुपारी को भरा जाता है, फिर पान के पत्ते के साथ चाँदी और सोने के वर्क में इसे लपेट कर पेश किया जाता है। इसके लिए जयपुर के मशहूर अनु मोबाइल पान भंडार वाले को कांट्रेक्ट दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि इसी पान वाले ने 2012 में करीना कपूर की शादी में भी अपना स्टाल लगाया था। इस पान वाले का पान इतना मशहूर है कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी और बॉबी डेओल जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज इसके मुरीद रहे हैं। पान के अलावा कई मशहूर शाकाहारी डिशेस भी रखीं जाएगी जिसके लिए उनके शेफ पहले से ही दिन रात काम कर रहे थे ताकि आज के दिन यानी शादी वाले दिन किसी चीज की कोई कमी न रह जाए। अगली स्लाइड में जाने शाहिद की शादी के मशहूर डिश:- हंगेरियन सलाद सौटेड ग्रीन पीज़ वाइल्ड मुशरूम एंड थाइम वॉल-औ-वेंट बोकचोय नॉरमै फ़रंग फै डाइंग वेज कबाब प्लाटर राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी मेथी आलू वेज हैदराबादी दम बिरयानी सिल्कन टोफू वेज स्विस फोंडुए रिसोट्टो दुरुम वीट पास्ता इन सबके बाद कुछ मीठा तो होना ही चाहिए वारना जाएके का मजा पूरा कैसे होगा । तो शाहिद ने अपने मेहमानों के लिए मीठे में भी कुछ खास ही रखा है। अगली स्लाइड में जाने शाहिद की शादी में क्या है मीठा:- बेक्ड योगर्ट विद मैंगो सेलेक्शन्स ऑफ़ सॉर्बट इसके बाद शाहिद और मीरा अपने मेहमानों को चॉकलेट गुडीस देकर उनका शुक्रिया अदा करेंगे।