बहरहाल सुबह शाहिद के माता-पिता सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर भी गुड़गॉव के ट्रीडेंट होटल के बाहर दिखे थे जहां पर आज फंक्शन होना है। साथ में कई और लोग भी नज़र आए थे।
आज शाम संगीत सेरेमनी है वहीं कल मतलब मंगलवार को शाहिद और मीरा की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। शाहिद-मीरा कल छत्तरपुर के एक फार्महाउस में सदा-सदा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। इसके बाद Hotel Trident में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन रखा गया है जिसमें लगभग 500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Latest Bollywood News