नई दिल्लीः बॉलीवुड के नए नवेले-कपल शाहिद और मीरा शादी के बाद मुंबई में अपने घर के बाहर दिखे। मीरा का एक तरह से हम ये ग्रह प्रवेश कह सकते है क्योकि शादी के बाद वो पहली बार अपने पति शाहिद के घर आई है।
जूहू स्थित अपने बंगले के बाहर शाहिद अपनी पत्नी के साथ एक लाल रंग की कार में आते हुए दिखे। कार से निकलने के बाद दोनों ने एक बार फिर एक-दूसरे का हाथ पकड़े वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को पोस दिया।
आपको याद होगा कि सात फेरे लेने के बाद दोनों में दिल्ली के होटल के बाहर कुछ इसी तरह पोस दिया था।
ये भी पढ़ें- WEDDING ALBUM: शाहिद-मीरा के संगीत सेरेमनी से रिसेप्शन तक की सारी तस्वारें
बहरहाल यहां मीरा काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का कुर्ता पहन रखा था। वहीं शाहिद व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम्स पहने स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे थे। अगली स्लाईड में देखिए इनकी घर के बाहर की सभी तस्वीरें-
Latest Bollywood News