नई दिल्लीः शाहिद कपूर तैयार हैं अपनी गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत को अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए। आज संगीत समारोह है और और वहीं पर चल रही तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शाहिद के पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक दिखे गुड़गाव में।
पंकज कपूर सफेद कमीज और नीली जींस में गुड़गाँव के Hotel Trident के बाहर मुस्कुाराते हुए दिख रहे थे, वही सुप्रिया पाठक थोड़ी सी चिंता में दिख रही थी। और हो भी क्यों न, आखिर बेटे की शादी का मामला जो है।
शाहिद-मीरा की शादी कल छत्तरपुर के एक फार्महाउस में होगी जिसके बाद Hotel Trident में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन रखा गया है।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की शादी के बारे में यह 10 बातें ज़रूर जानना चाहेंगे आप
Latest Bollywood News