A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के 'दिलवाले' के सेट पर 'डीडीएलजे' जैसा दृश्य

शाहरुख के 'दिलवाले' के सेट पर 'डीडीएलजे' जैसा दृश्य

मुंबई: काजोल के साथ बुल्गारिया में आागमी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इसके सेट पर उनकी अतिसफल फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) की याद ताजा कराई। शाहरुख

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का फिल्म निर्माण बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (आरसीई) फिल्म वितरण बाजार में उतर रहा है। इस क्रम में उनकी पहली फिल्म 'दिलवाले' होगी, जिसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुख्य राजस्व अधिकारी गौरव वर्मा ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "अंतत: हम फिल्म बना रहे हैं, जो कारोबार का एक पहलू है। इसका दूसरा पहलू इसे उपभोक्ताओं तक ले जाना है। यह एक सार्थक अंश है, जो हम हिस्सेदारी के लिए चाहते थे और इसलिए हमने 'दिलवाले' के वितरण का फैसला किया।"

रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' इस साल क्रिसमस से पहले 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एवं काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन, बोमन ईरानी, विनोद खन्ना और अन्य भी हैं।

गौरव ने कहा, "यह (दिलवाले) रोहित शेट्टी-शाहरुख जुगलबंदी की वापसी है, जो 'चेन्नई एक्सप्रेस' की तरह सुपरहिट निकलेगी।"

Latest Bollywood News