हैदराबाद: कल ही बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने सुपरस्टार शाहरूख खान से मिलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी और किंग खान ने उनको बिल्कुल निराश नहीं किया हालांकि उन्होंने एक मैच खेलने की पेशकश भी की थी।
शाहरूख ने अपनी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर प्रख्यात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से मुलाकात की। चेन्नई एक्सप्रेस के 49 वर्षीय अभिनेता ने साइना नेहवाल (25) की उनसे मिलने की ख्वाहिश को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली हास्य आधारित फिल्म के सेट पर पूरा किया। यह मुलाकात साइना के होमटाउन में हुई जहां शाहरूख दिलवाले की शूटिंग कर रहे हैं।
शाहरूख खान ने इंस्टाग्राम पर साइना के साथ अपनी तस्वीर साझा की है और 'हमजोली' फिल्म के लिए मोहम्मद रफी-आशा भोसले द्वारा गाए लोकप्रिय गीत 'ढल गया दिन हो गई शाम' को बतौर कैप्शन डाला है।
शाहरूख ने लिखा है, "ढल गया दिन 'टुक', हो गई शाम 'टुक'... जाने दो जाना है। आप सभी हमजोली इस गीत से परिचित हैं? ऐसा ही रहा साइना के साथ मेरा टुक टुक लम्हा।"
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' का 230 करोड़ रुपए कलेक्शन तय!
शाहरूख ने जो तस्वीर डाली है उसमें वह और साइना बैडमिंटन रैकेट ले कर पोज दे रहे हैं। साइना के रैकेट में जाली नहीं है और शाहरूख ने लिखा है, "साइना को हराने का यही एकमात्र तरीका है।"
दूसरी ओर साइना ने शाहरूख के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि उन्हें शाहरूख से मिल कर बहुत खुशी हुई।
शाहरुख की दिलवाले 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। अगली स्लाइड में देखिए साइना की शाबरुख के साथ ली गई एक और तस्वीर-
Latest Bollywood News