नई दिल्ली: 'शीना बोरा मर्डर केस' काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जांच अब भी जारी है लेकिन सबसे ज्यादा इसने किसी को आकर्षित किया है तो वो है बॉलीवुड जहां फिल्मकार बेताब है मामले को बड़े पर्दे पर लाने के लिए। हाल ही में राखी सावंत ने इस पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी और फिल्म की ऑनसेट्स तस्वीरें भी वायरल हुई थी। लेकिन एक निर्देशक ने सबसे तेजी से इतने कम वक्त में फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर के सभी को चौका दिया है।
बी और सी-ग्रेड फिल्मों के निर्देशक कांति शाह ने फिल्म बना दी है और इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म का नाम ‘शीना मर्डर केस’ रखा है और इसका पोस्टर देखते ही आपको आकर्षित करता है। फिल्म का पोस्टर काफी बोल्ड है और सी ग्रेड फिल्मों की लोकप्रिय हीरोइन सपना इसमें सेक्सी पोज देती हुई नजर आ रही है।
इस पोस्टर को मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर ने ट्विटर पर शेयर किया और कांति शाह पर तंज कसते हुए लिखा है, “लो कर लो बात।”
इस फिल्म में शीना की मां इंद्राणी का किरदार भोजपुरी अभिनेत्री सपना सप्पू निभाएंगी। सपना इससे पहले ‘एमएमएस कांड’ जैसी कई बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म के बारे में कांति ने बताया कि फिल्म 75 फीसदी तैयार है। गोवा, कोलकाता, लोणावाला में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी की शूटिंग करने के लिए वो मुम्बई लौट चुके हैं जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का दूसरा बोल्ड पोस्टर-
Latest Bollywood News