बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून, 1975 को मेंगलुरू, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा आज एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बिजनेस वुमन के तौर पर भी बॅालीवुड में जानी जाती हैं। 1993 में 'बाजीगर' से अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाली शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। 1994 में 'आग' वो पहली फिल्म थी जिसमें शिल्पा लीडिंग रील में थीं। 'धड़कन' (2000), 'रिश्ते' (2002) और 'फिर मिलेंगे' (2004) जैसी फिल्मों में उनके रोल को खूब प्रशंसा मिली।
लंम्बी और सुदंर शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर, 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम विवान राज कुंद्रा है। हालांकि राज कुंद्रा तलाकशुदा थे जब उनकी शिल्पा से शादी हुई। उनकी पहली पत्नी का नाम कविता था। कविता और राज की एक बेटी भी है, जिसका नाम डेलिना कुंद्रा है।
Latest Bollywood News