मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 'रॉक ऑन!!' फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी। उन्हें खुशी है कि वह इसमें खुद एक गाना गाएंगी। वह कहती हैं कि वह यह अवसर पाकर स्वयं को धन्य पाती हैं। श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया, "मैं 'रॉक ऑन 2' और उससे भी कहीं बढ़कर उसमें अपना गाना खुद गाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं फिल्म में संगीतकार की भूमिका निभा रही हूं, लेकिन अभी उस फिल्म में बहुत वक्त है।"
वह कहती हैं कि उन्हें मूल 'रॉक ऑन!!' (2008) फिल्म अच्छी लगी, जिसमें अभिनेता-गायक फरहान अख्तर थे।
श्रद्धा जल्द 'एबीसीडी 2' में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "जब 'रॉक ऑन!!' रिलीज हुई थी, तो मैंने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि मैं इसके सीक्वल का हिस्सा बनूं। मैं सीक्वल का हिस्सा बनकर स्वयं को खुशकिस्मत व धन्य पाती हूं।"
Latest Bollywood News