A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति हासन शूटिंग के दौरान ले रही हैं बारिश के मजे

श्रुति हासन शूटिंग के दौरान ले रही हैं बारिश के मजे

नई दिल्ली: अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा कि वह इस मानसून की बारिश में तिग्मांशु धूलिया निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म ‘यारा’ की शूटिंग का आनंद ले रही हैं। 29 वर्षीय अभिनेत्री इस फिल्म में

श्रुति हासन शूटिंग के...- India TV Hindi
श्रुति हासन शूटिंग के दौरान ले रही हैं बारिश के मजे

नई दिल्ली: अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा कि वह इस मानसून की बारिश में तिग्मांशु धूलिया निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म ‘यारा’ की शूटिंग का आनंद ले रही हैं।

29 वर्षीय अभिनेत्री इस फिल्म में इरफान खान, विद्युत जामवाल और अमित साध के साथ अभिनय करते हुए दिखेंगी।

फिल्म के सेट से कलाकारों एवं इसके दल के सदस्यों की एक तस्वीर के साथ श्रुति ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया कि ‘यारा’ फिल्म का दल बारिश में शूटिंग कर रहा है।

‘यारा’ वर्ष 2011 की फ्रांसीसी फिल्म ‘लेस लियोन्नेस’ का एक आधिकारिक रिमेक है।

Latest Bollywood News