मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के सिर पर सेल्फी खींचने का भूत सवार है। उन्होंने अपनी एक सेल्फी तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस सेल्फी में सिद्धार्थ आराम फरमाने के मूड में नजर आए। वह गंजी(बनियान) पहने दिखे। उन्होंने इस सेल्फी को 'बिस्तर छोड़ू' लुक करार दिया।
उन्होंने सेल्फी के कैप्शन में लिखा, "असल बिस्तर छोड़ू लुक। सुबह। सूरज।"
सिद्धार्थ (30) आगे करण मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' में नजर आएंगे, जो 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी हैं।
'ब्रदर्स' हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।
Latest Bollywood News