नई दिल्ली- अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ से जैसी उम्मीदे थी वैसे ही बॉक्स आफिस पर देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन 20.67 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ये
ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इससे पहले ब्रदर्स उनकी बेस्ट ओपनर साबित हो चुकी है।
बजरंगी भाईजान के बाद सिंह इज ब्लिंग साल की दूसरी बड़ी ओपनर हैं।
निर्देशक प्रभु देवा की भी अब तक की ये पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। उनकी राउडी राथौड़ ने रिलीज के दिन 15.1 करोड़ का बिजनेस किया था।
अभिनेत्री एमी जैक्सन के करियर की ये दसरी बड़ी फिल्म है। दक्षिण भारत की फिल्म आई (I) ने सबसे ज्यादा 22 करोड़ कमाए थे।