प्राण जाए पर वचन न जाए (1973)
फ़िल्म में मुख्य भूमिका सुनील दत्त तथा रेखा ने निभाई थी। सुनील दत्त ने फ़िल्म में भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसमें चैन से हमको कभी आप ने जीने ना दिया, एक तू है पिया जिसपे दिल जैसे गाने थे।
जख्मी(1975)
फिल्म के निर्देशक राजा ठाकुर थे। इस फिल्म में सुनील दत्त,आशा पारेख,राकेश रोशन मुख्य भूमिका में थे। आओ तुम्हे चांद ले जाये, अभी अभी थी दुश्मनी जैसे गाने थे।
नागिन(1976)
फिल्म के निर्देशक राज कुमार कोहली थे। फिल्म में इच्छाधारी नागिन सात दोस्तों से बदला लेती है, जिन्होंने गलतफहमी के चलते नाग को मार दिया था। सुनील दत्त, फिरोज खान, जितेन्द्र, कबीर बेदी आदि थे। तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना जैसे सुपरहिट गाने थे।
नहले पर दहला(1976)
फिल्म के निर्देशक राज खोसला थे। इसमे सुनील दत्त, त्रिलोक कपूर, विनोद खन्ना, देव कुमार थे। सावन का महिना आ गया जैसे गाने थे।
Latest Bollywood News