A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट रवाना

सोनाक्षी 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट रवाना

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अबिनय देव की फिल्म 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट रवाना हो रही हैं। सोना फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम

सोनाक्षी 'फोर्स 2'...- India TV Hindi
सोनाक्षी 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट रवाना

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अबिनय देव की फिल्म 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट रवाना हो रही हैं। सोना फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम के नजर आऐंगे। उन्होंने यह जानकारी शनिवार को  अपने ट्विटर अकॉन्ट पर शेयर की है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "दो महीने के लिए बुडापेस्ट। मुंबई की याद आएगी।"

फिल्म 'फोर्स 2' 2011 में निर्मित सुपरहिट फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है। 'फोर्स' निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित की गई थी।

'फोर्स 2' में जॉन के अलावा जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जानवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण विपुल शाह कर रहे हैं, मूल फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था।

Latest Bollywood News